Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां और मोटरसाइकिल जलकर...

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां और मोटरसाइकिल जलकर राख

बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो झोपड़ियां और मोटरसाइकिल जलकर राख

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस आग में दो झोपड़ियां, एक मोटरसाइकिल और पुआल जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार, गांव के जोगिंद्र बिंद की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में रखी मोटरसाइकिल व पुआल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जोगिंद्र बिंद को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !