Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमपरीक्षा देकर घर जारही छात्रा के साथ छेड़खानी

परीक्षा देकर घर जारही छात्रा के साथ छेड़खानी

जमानियां। थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा से छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा केंद्र से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोककर मारपीट की और चाकू दिखाकर धमकाया।
परिजनों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। इससे पहले 27 फरवरी को छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था, जिससे परिवार डरा हुआ है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी रात में उनके घर के दरवाजे पीटते हैं और अश्लील गाने बजाकर माहौल खराब करते हैं। इस संबंध में पहले भी पुलिस को सूचना दी गई थी, और मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !