Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकारगिल शहीद शेषनाथ के 26वीं पुण्यतिथि पर पुष्पा हार अर्पित कर दी...

कारगिल शहीद शेषनाथ के 26वीं पुण्यतिथि पर पुष्पा हार अर्पित कर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि।

कारगिल शहीद शेषनाथ के 26वीं पुण्यतिथि पर पुष्पा हार अर्पित कर दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि।

नंदगंज – थाना क्षेत्र के धरवां स्थित अमर शहीद शेषनाथ पार्क में शनिवार को कारगिल शहीद शेषनाथ के 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई ।

फ़ोटो -: धरवां स्थित अमर शहीद शेषनाथ पार्क में शनिवार को कारगिल शहीद शेषनाथ के 26वीं पुण्यतिथि पर पुष्पा हार अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान करते लोग।

इस अवसर पर एक दिन पूर्व रामचरितमानस का अखण्ड पाठ के साथ हवन यज्ञ आदि का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ उनकी आदमकद प्रतिमा पर पत्नी सरोज देवी व पुत्र शिवा ने परिजनों के साथ पुष्पा हार अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद शेषनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।समारोह के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री त्रिवेड़ी दास महाराज ने अपने सम्बोधन में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती है। देश को जब भी जरुरत पड़ी है,तब गाजीपुर के रणबांकुरों ने दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए हैं।

शेषनाथ यादव की शहादत अविस्मरणीय है। जिस पर हम सभी क्षेत्र सहित जनपदवासियों को नाज है।विशिष्ट अतिथि गजाधर प्रसाद शर्मा ने शेषनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शेषनाथ एक होनहार, ईमानदार विद्यार्थियों में से एक थे। वे शुरु से ही देश की सेवा के लिये लालायित रहें।

फ़ोटो -: धरवां में शहीद शेषनाथ यादव की शहीद दिवस पर सम्पन्न कार्यक्रमों की झलक।

कार्यक्रम के अध्यक्ष गाजीपुर समाचार के सम्पादक संजय कुमार ने कहा कि बाघी गांव का सपूत शेषनाथ ने अपनी दिलेरी व वीरता से जनपद का नाम रोशन किया है। लेकिन पति के अभाव में उनकी धर्मपत्नी सरोज देवी ने अपने छोटे छोटे बच्चों व परिजनों के साथ जो पीड़ा झेली है। उसका दर्द तो वहीं समझती होगी।

शेषनाथ की वीरता और शहादत को गाजीपुर आजीवन याद रखेगा। समारोह कै पूर्व डीआईजी बालिकरन यादव , यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल के संरक्षक गोरख यादव ,लोरिक बिन्द ने भी अपने सम्बोधन ने शहीद शेषनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिये शहादत देना एक गौरव की बात है। यह सबके नसीब में नहीं होता है। कार्यक्रम की संयोजिका शहीद शेषनाथ की पत्नी सरोज यादव ने सभी का नम आंखों से स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पधारने के लिये आभार प्रगट किया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की गरीब व असहाय 70 महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस श्रद्धांजलि समारोह में शेषनाथ के बड़े भाई काशीनाथ यादव,सन फ्लावर कान्वेंट स्कूल के निदेशक हीरा यादव, अमर शेषनाथ इण्डेन गैस सर्विस के प्रबन्धक सुमिरन यादव, भरत यादव, हंसा यादव, पुष्पा यादव, राजेश यादव,राजा यादव सहित अमर शेषनाथ इण्डेन गैस सर्विस के कर्मचारी उपस्थित रहें। इस बार कार्यक्रम में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक थी। कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार गजाधर प्रसाद शर्मा ‘गंगेश’ ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !