जमानियाँ रेलवे स्टेशन नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या और आत्महत्या का हुआ खुलासा ।
जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित डिग्री गांव के रेलवे स्टेशन नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस द्वारा मामले ने एक नया मोड़ अख्तियार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह 7ः30 के करीब रेलवे स्टेशन नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रेक पर 20 वर्षीय युवक का मिला शव हत्या हैं या आत्महत्या उसमें कुछ भी बताया नहीं जा सकता शव मिलेने की सूचना पर वहाँ लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। वहीं राहगीरो द्वारा युवक की पहचान सचिन यादव पुत्र जवाहिर यादव उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम लमुई जमानिया के रुप में की गयी।
कुछ लोगों ने बताया कि वह सुबह अपनी साइकिल से डिगरी पुलिया के पास अपनी साइकिल को खड़ा कर वह अपलाइन का ट्रैक पर जा कर सुबह लगभग 7:00 बजे बक्सर के तरफ से आ रही ट्रेन के सामने रेलवे लाइन पर सर रख कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मृतक सचिन इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था यह दो भाई और एक बहन थी जो कि सचिन सबसे छोटा था।
सचिन ने अपनी मां की एक डांट को सुनकर यह कदम उठाया इस घटना को सुनकर लमुई गांव में कोहराम मच गया माता इंदु देवी और उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया इसकी जानकारी जीआरपी दिलदारनगर को हुई। जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छत बिछत शव को कब्जे में लेकर जीआरपी दिलदारनगर ले गई और वही प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
तहसील प्रभारी – संतोष शर्मा जमानियाँ रेलवे स्टेशन

