Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअपने बैरक में पंखे का प्लग बदलतें समय आरक्षी के विधुत सम्पर्क...

अपने बैरक में पंखे का प्लग बदलतें समय आरक्षी के विधुत सम्पर्क आ जाने कारण मौत

अपने बैरक में पंखे का प्लग बदलतें समय आरक्षी के विधुत सम्पर्क आ जाने कारण मौत।

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय गोरखपुर जिले के  पिपरौली चौकी पर कार्यरत आरक्ष्री को अपने बैरक में पंखे का प्लग बदलतें समय विधुत सम्पर्क में आ जाने के कारण मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित  जीवपुर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में गोरखपुर जिले के पिपरौली चौकी पर कांस्टेबल के पद तैनात कविन्द्र यादव उम्र करीब 25 वर्ष का पार्थिव शरीर सडक मार्ग से पुलिस के वाहन से शनिवार की देर रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे गाँव आते ही कोहराम गया ।

परिजनो का जहां रो- रोकर बुरा हाल था ,वहीं गाँव के सभी लोगों की आखें अपने लाल के अन्तिम दर्शन को बेचैन नजर आए । शनिवार रात्रि को ही साढे बारह बजे जीवपुर श्मशान घाट पर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया ,पुत्र को मुखाग्नि देते ही पिता सुदर्शन फफककर रोने लगे ,जिसके चलते माहौल गमगीन हो गया ।

परिजनो के मुताबिक कविन्द्र अपने चार बहनें में सबसे बडा था,पिपरौली चौकी पर तैनात कविन्द्र रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने बैरक में गर्मी के चलते शुक्रवार की रात्रि करीब नौ बजे पंखे का प्लग लगा रहा था ,इसी दौरान वह करंट के जद में आने से वह जमीन पर गिर अचेत हो गया यह देख बगल के अन्य साथियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी ,सूचना मिलते आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम को चिकित्सको ने कविन्द्र को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनो को देने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया ,इसके उपरांत सिपाही के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ पुलिस लाइन लाया गया  जहां सभी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने साथी को अन्तिम विदाई देते समय सभी पुलिस कर्मियों की आखें नम हो ग ई । इसके बाद पुलिस के वाहन से सडक मार्ग होते हुए गाँव पहुंचा,जहां पहले से ही अपने लाल का इंतजार कर रहे ,परिजन ,गाँव वाले सहित अन्य सुभेक्षु देर रात्रि तक डटे रहे ।

परिजनो के मुताबिक कविन्द्र वर्ष 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था ,जो परिवार का एकमात्र कमासूत था ,पिता सुदर्शन घर पर ही रहते है ,जबकि मां सुभावती देवी गृहणी है ,चार अन्य बहने भी है जिनका रो रोकर बुरा हाल था ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !