60 वर्षीय व्यक्ति ने अपने सम्पूर्ण जीवन काल में 24 देशो के कुल 137 डाक टिकटाे का सग्रह कर बनाया हैं एक नया इतिहास।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र के एक मध्यम वर्गीय परिवार के 60 वर्षीय व्यक्ति नें अपने सम्पूर्ण जीवन काल में 24 देशो के कुल 137 डाक टिकट संग्रह कर एक नया रिकार्ड बना रखा हैंं।
जानकारी के अनुसार ज़मानिया कस्बा के एक छोटे से क्षेत्र में माध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे 55 वर्षीय गोपीचंद्र पासवान निवासी ज़मानिया रेलवेस्टेशन द्वारा अपने जीवन का निर्वहन करते हुए एक 24 देश बांग्लादेश, बारदोस, भूटान, कनाडा, श्रीलंका, डोभीनीसा, फ्रान्स, ग्रेह गरनाड़ा, कोट वीटानिया, आई जर्मनी, हरंगी, भारत, जापान कामीका, केन्या युगाण्डा, लोवार्ड, मंगोलिया, मेक्सको, नेपाल, निगरीया, पाकिस्तान, पनामा, रसीया, स्पेन,अमेरिका के करीब 137 डाक टिकट का संग्रह कर रखा है।
एक खास बात यह है कि भारतीय लोगों ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग पुरानी वस्तुओं को कूड़ा करकट समझते है। और देखा जाय तो हम भारतीय लोग अपनी जरूरतों को हो पूरा करने में अपना सम्पूर्ण समय व्यतीत कर देते है। और वहीं उनका ध्यान किसी अन्य क्षेत्र में नही जा पाता है। लेकिन वही अन्य देशों के लोगों में प्राचीन वस्तुओं और अनोखी वस्तुओं पर शोध और पुरातन सभ्यताओं की खोज में अभिरुचि रखते है।
लेकनि किसी भारतीय व्यक्ति को यह करते नही देखा होगा की वह पुरीन वस्तुओं के प्रति कोई भी अभिरुची रखता हों। वहीं भारतीय लोगों की अपेक्षा दूसरे देशो के लोंग में पुरातन वस्तुओं पर नई– नई खोज करने और अनेक प्रकार की अभिरुची देखने को पायी जाती हैं।
आज से कुछ माह पूर्व पंजाब राज्य के लुधियाना निवासी नरेंद्रपाल सिंह का पुरानी दुर्लभ वस्तुओं को संग्रहित करने उन्हें सहेजने का जुनून ऐसा है कि इसके लिए उन्होंने अपनी पुस्तैनी जमीन अन्य सभी प्रॉपर्टी बेच दी हैं। वह पुराने सिक्के सहित अन्य दुर्लभ वस्तुएं सहेजने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं।

