Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसत्ता की कुर्सी पर महाभारत के धृतराष्ट्र की भाँति बैंठे जनप्रतिनिधियों को...

सत्ता की कुर्सी पर महाभारत के धृतराष्ट्र की भाँति बैंठे जनप्रतिनिधियों को कैसे बताये 10 वर्षो सें जर्जर और बदहल अवस्था वाला खड़जा अपना हाल

10 वर्षो से खराब पड़ा हैं एन०एच०24 के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल को जाने वाला लगभग 300 मीटर का खड़जा।

सत्ता की कुर्सी पर महाभारत के धृतराष्ट्र की भाति बैंठे जनप्रतिनिधियों और अधिकायों को नहीं दिखाई दे रहीं हैं इस मार्ग की दुर्दशा।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– सत्ता की कुर्सी पर महाभारत के धृतराष्ट्र की भाति बैंठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों को क्षेंत्र स्थित एन०एच०24 के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल को जोड़ने वाला 300 मीटर लम्बा बदहाल और जर्जर खड़जा‚ 10 वर्षो से अपनी जर्जर और बदहाली को लेकर रो रहा हैं इस मार्ग की व्यथा किसी को दिखाई नहीं दे रहीं हैं।

फ़ोटो- 10 वर्षो से खराब पड़ा हैं एन०एच०24 के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल को जाने वाला लगभग 300 मीटर का खड़जा ।

इस मार्ग से राहगीरो को आने जाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। वर्षा के मौसम में इस मार्ग पर मोटरसाईकिल‚ साईकिल तथा ग्रामीण क्षेत्रों से एस०एस० देव पब्लिक स्कूल पढ़ने वाले स्कूली बच्चों को काफी परेशानीयों का समाना करना पड़ता हैं। लेकिन यहाँ  जनता की समस्याओं के प्रति किसी भी अधिकारी या सत्ताधारी जनप्रनितिधि की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। 

जानकरी के अनुसार‚ ग्राम सभा हेतिमपुर में पूर्व प्रधान के लगातार तीन बार प्रधान पद रहतें हुए ग्राम सभा में विकास कार्य केवल ग्राम प्रधान और ग्राम विकसा अधिकारी द्वारा कागज के पन्नों पर दिखायी देगा वास्वीकता में विकास कहाँ औंर किस स्थान पर हुआ यह जानकारी  किसी अधिकारी या किेसी भी जनता के प्रतिनिधि को शायद यह भी पता नहीं होगा कि विकास कहाँ और किस क्षेंत्र  में हुआ है।

पूर्व प्रधान हेतिमपुर के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की जाये तो पता चलेगा कि ग्राम सभा में 15 वर्षीय विकास कार्य को ढूढ़ते हीं रह जायेगें की लगातार 15 वर्षो तक ग्राम प्रधान पद पर रहते हुए हेतिमपुर में विकास कोसो दूर दिखाई देगा।

 

 

 

 

 

 

यहाँ तो बस विकास के नाम पर लूट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !