अवैध तरीके से बालू परिवहन और ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ चला प्रशासन का डण्डा कई वाहनो को हुआ चालान।
रेवतीपुर– उपजिलाधिकारी जमानियां व सुहवल थाना पुलिस ने क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न मार्गों पर अवैध तरीके से बालू परिवहन, ओवरलोडिंग में लिप्त लोगों के खिलाफ मंगलवार की देर रात्रि को सघन अभियान चलाया।

इस क्रम में थाना पुलिस ने बालू लदे छह ट्रैक्टरों को ताडीघाट बारा नेशनल हाईवे और गाजीपुर सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चला सीज कर दिया ,इसके अलावा पुलिस ने एक दर्जन अन्य विभिन्न वाहनों का ई- चालान किया कार्यवाई के चलते चालको और उनके स्वामियो में पूरी तरह से हडकंम्प की स्थिति बनी रही । प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श रात्रि को क्षेत्र भ्रमण पर थे इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि क ई ट्रैक्टर बिना परमिट के अवैध तरीके से बालू परिवहन के धंधे में लिप्त है।
जो विभिन्न मार्गों से होकर बालू लेकर जिलामुख्यालय की ओर जाने कि फिराक में है ,हरकत में आते हुए उन्होंने जगह जगह वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया ,मलसा के पास वह चेकिंग कर रहे थे तभी जमानियां की तरफ से बालू लदे चार ट्रैक्टर तेजी से आते दिखे। जब पुलिस ने उन्हें धीरे करने का इशारा किया तो वह पुलिस की बैरिकेटिंग को तोडते हुये भागने लगे ,यह तो संयोग रहा कि कोई पुलिस कर्मी ट्रैक्टर के चपेट में नहीं आया ,पुलिस ने भाग रहे वालू लदे ट्रैक्टरों का पिछा शुरू कर दिया । अपने को पकडे जाने के डर से चालक बीच मार्ग ही बालू लदे ट्रैक्टर छोड फरार हो गये। उनकी तलाश पर नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों को थाने लाकर सीज कर दिया।
इस संम्बंध में प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन व ओवरलोडिंग वाहनो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं जिसमे कुछ वाहनो का चालान किया गया है।

