Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाबाइक सवार महिला की गिरने सें हुई मौत

बाइक सवार महिला की गिरने सें हुई मौत

खराब सडक होने के कारण बाइक पर सवार महिला की गिरने सें मौके पर हुई मौत । 


गाजीपुर अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे गड्ढे में पलटने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गयी।


प्राप्‍त जानकारी के अनुसार करमहरी गांव निवासी मुनिया देवी 55 वर्ष बुद्धवार की दोपहर अपने पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर सैदपुर से अपने घर जा रही थी कि अचानक करंडा थाना क्षेत्र बयेपुर गांव के पास सडको पर भारी – भारी गड्ढो में बाईक चले जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी।

जिसके कारण  माँ औंर पुत्र  बाइक  समेत कुछ दुर जा गिरे और काफी गम्भीर चोट लग गयीं जिसके कारण  बाईक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही करंडा थानाध्‍यक्ष अजय पांडेय हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेंज दिया।
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !