Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजर्जर जमानिया-दिलदारनगर मार्ग दे रहा है किसी बड़ी समस्या को चुनौती।

जर्जर जमानिया-दिलदारनगर मार्ग दे रहा है किसी बड़ी समस्या को चुनौती।

जर्जर जमानिया-दिलदारनगर मार्ग दे रहा है किसी बड़ी समस्या को चुनौती।

जमानिया/ गाजीपुर-: क्षेत्र के जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पर ओभर लोड़ भारी वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े गढ्ढ़े हो जाने के कारण कभी कोई बड़ी घटना घट सकती है। जिसको लेकर ना तो सरकारी महकमा और ना तो कोई क्षेत्र का जनप्रतिनिधि कोई ठोस क़दम नही उठा रहे हैं।

फ़ोटो-  फुल्ली गाँव के समीप नहर पुलिया पर बना गढ्ढा दे रहा है बड़ी घटना को चुनौती।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि वर्षो बीत चुके हैं, पूर्व और वर्तमान विधायक जमानिया इस क्षेत्र के विकास लिए बहुत योगदान दिया लेकिन जमानिया-दिलदारनगर मार्ग की दीनदशा नहीं बदल पाये। वहीं लोगों का कहना है कि “जमानिया में भारतीय जनता पार्टी की नहीं है, सरकार तो कैसे होगा जर्जर जमानिया-दिलदारनगर मार्ग पर निर्मित गढ्डों का उध्दार” जी हाँ, जनाब अगर ग़ाज़ीपुर में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सातों सीटों पर करारी शिकस्त मिली थी।

इसके बावजूद भी  में विकास कार्य वहीं कछुआ चाल से चल रहा है अधिकारी मस्त जनता है त्रस्त, वही वाहन चालकों ने बताया कि दिलदारनगर नगर रेलवे क्रासिंग से लेकर जमानिया तिराहा तक के मार्ग पर सैकड़ो बड़े-बड़े गढ्ढ़े है, जिसके कारण छोटे और बड़े वाहन चालकों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण घटनाये घटती रहती है। और वही सरकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !