पुराने लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
जमानियां । कोतवाली क्षेत्र निवाशी पीड़ित सत्यम वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा, निवासी सोनार टोली ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की शाम 4 बजे रविवार की दोपहर वह अपनी दुकान के सामने सड़क किनारे खड़ा था। तभी केडी सिंह, निवासी रकसहा, थाना दिलदारनगर, वहां आया और पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर केडी सिंह ने उस पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। हमले में पीड़ित के शरीर और बाईं आंख के पास चोट आई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और किसी तरह मामले को शांत कराया। जाते-जाते आरोपी ने सत्यम वर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

