बाजार की मुख्य सड़क ऊंचा बनाने व मानक के अनुरूप कार्य न होने को लेकर नगर वासियों ने किया विरोध
जमानियां (गाजीपुर) : स्टेशन बाजार की मुख्य सड़क ऊंचा बनाने व मानक के अनुरूप कार्य न होने को लेकर नगर के लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को मंगलवार को बंद करा दिया।वही शिकायत के बाद सूचना पाकर इओ संतोष कुमार व अवर अभियंता चंदन राय नपा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में घंटो चली वार्ता के बाद इओ व जेई कार्य को व्पापारियों के हित मे होने का आश्वाशन देकर लौट गए।
बता दे कि नपा की ओर से स्टेशन को जाने वाली मुख्य बाजार में रविवार से सड़क के दाएं ओर से सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।सोमवार को भी कार्य शुरू हुआ लेकिन सुबह करीब 11 बजे नगर के लोगों ने सड़क ऊंचा बनने को लेकर विरोध जताते हुए कार्य को रोकवा दिया।सूचना पाकर इओ संतोष कुमार व अवर अभियंता चंदन राय व नपा कर्मी अरविंद राय पहुंचे और वहां नगर वासियों के साथ मौजूद पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल गुप्ता से वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि सड़क जनता के लिए बन रही है।सड़क ऊंचा बनने से पानी घरों में जाने से और परेशानी बढ़ेगी।कुछ माह पूर्व नपा ने बायाँ तरफ नाला निर्माण कराया और सड़क उस ओर न बनाकर दायां तरफ सड़क का निर्माण शुरू किया गया वह भी व्पायारियों के हित में नहीं है।जो कार्य हो वह मानक पूर्ण कार्य हो।नगर के दुकानदारों ने भी ऊंचा सड़क निर्माण होने से होने वाली समस्याओं को रखा।इस मौके पर शंकर वर्मा,सभासद सुरेंद्र चौधरी,व्पायार मंडल जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता,विकास जायसवाल,प्रमोद यादव,शंकर गोस्वामी आदि लोग रहे।
स्टेशन बाजार में सीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर नगर के लोगों ने सड़क ऊंचा होने को लेकर आपत्ति जताई है।समस्या को ध्यान में रखते हुए विचार विमर्श किया जाएगा।इस बारे में अध्यक्ष से भी वार्ता किया जाएगा।संतोष कुमार इओ नपा ज़मानियां ।

