उसिया गांव में ट्रांसफार्मर फटने के मामले में ऊर्जा मंत्री के तेवर सख्त : फिर हुआ मुकदमा दर्ज
दिलदारनगर (गाजीपुर): उसिया गांव में ट्रांसफार्मर फटने के मामले में ऊर्जा मंत्री के तेवर सख्त है।उसिया निवासी अपंजीकृत ठेकेदार पर विभाग शिकंजा कस रहा है।इस क्रम में साक्ष्य मिटाने के उददेश्य से ट्रांसफार्मर की विवरण पट्टिका को धिसकर कुट रचनाकर अनाधिकृत रूप से ट्रांसफार्मर अपने पास छिपा कर रखने को लेकर शनिवार को सद्दाम खां के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।
थाना में तहरीर देकर अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया की बीते 12 मार्च को विजिलेंस टीम के अवर अभियंता अजय पटेल व उनकी टीम एवं लोकेश कुमार लोक उपखंड अधिकारी के साथ उसिया निवासी सद्दाम के यहां विभागीय सामग्री अवैध रूप से भंडार की सूचना पर छापा मारा गया।जिसमें चार ट्रांसफॉर्मर, तार व अन्य विधुत सामग्री बरामाद हुआ था।जिसकी जांच विभाग के वाराणसी से करायी गयी जिसमें 28 मार्च को रिपोर्ट मिला कि साक्ष्य मिटाने के उददेश्य से ट्रांसफार्मर पर दर्ज विवरण पट्टिका को धिसकर विदथित करते हुए कुट रचना कर अनाधिकृत रूप से अपने पास दुसप्रयोग हेतु छिपा कर रखा है।थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि अवर अभियंता के तहरीर पर सद्दाम खां के खिलाफ संबंधित घराओं में केस दर्ज किया गया है।

