Thursday, July 16, 2026
Homeसम्मानखरवार समाज : होली मिलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

खरवार समाज : होली मिलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

खरवार समाज : होली मिलन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

जमानियाँ । रेलवे-स्टेशन स्थित दुल्हन मैरेज लॉन में आयोजित खरवार समाज के होली मिलन व सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर समाज के सम्मानित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

आदिवासी कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार ने कहा कि समाज को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप सें ब्रह्मदेव खरवार, वृदांवन खरवार, आलोक खरवार बुचन, शशिकांत उपस्थित रहे, त्रिवेणी खरवार जो कार्यक्रम के संचालक थे।

इस अवसर पर दिनेश खरवार, शुभम खरवार चिल्हारी चन्दौली, गुप्तेश्वर खरवार, रामजी खरवार, जीउत खरवार, लल्लन खरवार, शिवप्रसाद, मार्कण्डेय, अमरदेव, नित्यानंद खरवार, अशोक खरवार, जर्नादन खरवार, दिवाकर खरवार, रामरतन, बब्लू (अरुण) खरवार, अखिलेश खरवार सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम के दौरान खरवार समाज के लोगों ने एकता और सामाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। यह आयोजन समाज की एकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !