जमानियां (गाजीपुर) : मतसा गांव निवासी धर्मशिला देवी पत्नि मिथिलेश चौधरी में शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षियों पर मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने डिलस व पवन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है ।पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बीते 6 मार्च की रात 8:30 बजे हम पति पत्नी अपनी पुत्री के साथ मतसा बाड़ में जा रहे थे बिच रास्ते में किसी का घर या डेरा नहीं था।इसी बीच पिता पुत्र ने मिलकर मुझे व मेरे पति को मारने लगे विरोध करने पर जान से मारने धमकी देने लगे।वही दूसरी घटना में राघवपुर निवासी नारायण यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विपक्षियों ने अचानक हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।पुलिस ने हीरा यादव व पवन के खिलाफ केस दर्ज किया है।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

