Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमचोरी के आभूषण व एक बाईक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के आभूषण व एक बाईक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के आभूषण व एक बाईक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की सुबह चोरी के एक आभूषण व एक बाईक के साथ गंगा पुल से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने दो पीली धातु का आभूषण, लाकेट व एक जोड़ी कान का झाला एवं सफेद धातु का एक जोड़ी पायल तथा दो अदद मोबाइल फोन व एक अदद मोटर साइकिल बरामाद किया।पूछताछ के बाद अभियुक्तों को न्यायलय में पेश किया गया जहां से तीनों जेल गए।
थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि
शुक्रवार को ढढनी भानमल राय निवासी मोनू वर्मा ने
तहरीर देकर बताया था कि बीते तीन मार्च को जीवपुर स्थित आभूषण के दुकान से जीवपुर निवासी बताकर गुडिया पांडेय, साक्षी तथा आशीष पांडेय ने सोने का आभूषण चुरा लिए थे।लेकिन गांव में पूछने पर इस नाम का कोई नहीं होना बताया गया था।पुलिस केस दर्ज कर तीनों को पज्डने में जुट गई।उप निरीक्षक राजकुमार ने शनिवार की सुबह 10:35 बजे अभियुक्तगण आशीष पांडेय,गुड़िया पांडेय व साक्षी पांडेय को निवासी ग्राम कपिलधारा थाना सारनाथ जनपद वाराणसी कमिश्नरेट (मायका) हालपता सुरियावां थाना सुरियावां जनपद भदोही बताया गया।इनके पास से चोरी / छल की गयी संपति को बरामद किया गया।पूछताछ के बाद न्यायलय में पेश किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !