Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआस्था:बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

आस्था:बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

आस्था:बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

जमानियां। क्षेत्र के लुटिया गांव स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए शनिवार को भव्य जल यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
गाजे-बाजे के साथ निकली जल यात्रा में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण से नगर के बलुआ घाट स्थित गंगा तट तक पहुंचे और वहां से पवित्र जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण आए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज रही, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया। इस अवसर पर आयोजक डॉ. राजेश कुमार बिंद ने कहा कि मूर्ति स्थापना एक शुभ कार्य है, जो पूरे क्षेत्र की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। जल यात्रा में प्रमुख रूप से पवन कुमार, बिहारी लाल, श्याम सुंदर, बलवंत कुमार, जगनारायण, मुराहू बिंद, बृजेश कुमार, राजाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !