जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव निवासी मंजू देवी पत्नी राजकुमार यादव ने बुधवार को कोतवाली में लिखित तहरीर देकर विपक्षियों पर मारने पीटने का आरोप लगाया।कोतवाली पुलिस ने रामेश्वरा उर्फ आईला व सुरेंद्र यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को हमारे पड़ोसी रामेश्वर उर्फ आइला की बकरी हमारे गेहूं के खेत में आकर चर रही थी तो हमने अपने पड़ोसी को बोला कि अपनी बकरी हमारे खेत से हटा लो तो इस बात पर गुस्सा होकर गाली गलौज देने लगे इतने में रामेश्वर के चाचा सुरेंद्र भी पहुंच गये और दोनों लोग ने मुझे पकड़कर पीटा जिससे काफी चोट आयी है। और वहां से जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दिए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जारही है।

