Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमघर में अकेली नाबालिग के साथ छेड़खानी,युवक पर हुआ मुकदमा दर्ज

घर में अकेली नाबालिग के साथ छेड़खानी,युवक पर हुआ मुकदमा दर्ज

घर में अकेली नाबालिग के साथ छेड़खानी,युवक पर हुआ मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की घटना का युवक पर आरोप लगाया।पुलिस ने मनीष के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई में जुट गई।पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित ने बताया कि मैं मजदरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता हूँ।घर में नाबालिग पुत्री अकेले थी। मां तथा उसकी छोटी बहन खेत में जानवरों को घास काटने गयी थी। इसी बीच विपक्षी मनीष पानी पीने के बहाने मेरे घर में घुसा तथा मेरी लड़की को अकेले में पाकर उसके साथ छेडछाड़ करने लगा।शोर मचाने पर वहां से युवक भाग गया ।मेरी औरत ने इस बात की सूचना दी तो मैं भीं घर पहुंच गया।। वपक्षां गोलबन्द किस्म का है। तथा धमका रहा है कि ड्सकी सूचना थाना में दोगे तो तुम लोगो को जान से मार देगें । विपक्षी कोई घटना कारित कर सकता हैं। उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !