कब जगेगा मुर्दा प्रशासन किसके मौत का कर रहा है इंतज़ार।
क्षेत्र में दिलदारनगर से लेकर नेशनल हाईवे के 24 के दोनों पटरियों पर लगे सूखे और जर्जर वृक्ष कभी भी बन सकते है किसी राहगीर के लिए काल।
जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के दोनों पटरियों पर लगे सूखे और जर्जर वृक्ष राहगीरों जीवन मे काल बनकर लटक रहे है। जिसके कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन वही जिम्मेदार विभाग किसी राहगीर के मौत का इंतज़ार कर रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर के सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने, धान क्रय केन्द्र , दैतरा वीर बाबा मन्दिर ,और बरुईन मोड़ नेशनल हाईवे के दिनों पटरियों पर दर्जनों स्थान पर सूखे और जर्जर वृक्ष राहगीरों के काल बनकर खड़े है।
वहीं वाहन चालक रमेश शर्मा, कमलेश तिवारी, ब्यास मुनि, राकेश सिंह, प्रदीप यादव और कुछ स्थानीय लोगों बताया कि सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने और कई स्थानों पर पेड़ सूख और जर्जर हालत में है।
और यहाँ हज़ारो की संख्या में स्कूली छात्र एवं छात्राए पढ़ने आते और यह सूखाऔर जर्जर वृक्ष कभी भी गिर सकता हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। और वहीं जिम्मेदार उत्तर प्रदेश वन विभाग कार्यालय के क्षेत्रीय वन अधिकारी बेख़बर है

