Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता के बड़े भाई...

वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता के बड़े भाई हुआ निधन।

वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता के बड़े भाई हुआ निधन।

नंदगंज। क्षेत्र के बरहपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव के बड़े भाई जिऊत बंधन लाल (85 वर्ष) की हृदयाघात से आकस्मिक निधन पर शोक की लहर है। वे अपने पीछे पुत्र पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

फ़ोटो – जिऊत बंधन लाल का फाइल फोटो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत बिगड़ जाने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनको सरस्वती हार्ट केयर अस्पताल, प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई। उनका दाह संस्कार शाम को मीरजापुर में गंगा तट पर चौबे घाट पर किया गया। दाह संस्कार का कार्य उनके बड़े पुत्र दीपक श्रीवास्तव ने किया।

उनके निधन पर नंदगंज में मंगलवार को “नंदगंज पत्रकार परिषद” की आयोजित शोक सभा में पत्रकार सुहेल शमीम, राधेश्याम यादव, रविंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल गिरी, पीयूष मयंक, विवेक सिंह, आशा देवी, प्रमोद कश्यप, मो० शाहिद, छोटेलाल बिन्द, आबिद शमीम सहित सभी पत्रकार एवं पत्र विक्रेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रहकर गतात्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !