कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त घटना में से कम 5 लोगों की मौत वहीं सैकड़ो गम्भीर रूप से घायल।
सिलीगुड़ी -: कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी से कोलकाता जाने के दौरान सिलीगुड़ी से सटे फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपुकुर इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी से टक्कर हो गयी ।

जानकारी के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस की लाइन पर पर आ रही मालगाड़ी ने पिछले हिस्से से टकरा गयी। इस घटना में से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रॉय ने बताया कि दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई है, 20-25 घायल हो गए हैं।
वहीं, कटिहार मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कटिहार के अनुसार, 10 से 15 लोगों के हताहत होने की आशंका है, जबकि दर्जनों के घायल होने की खबर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटना के बाद एक पर पोस्ट किया कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना. बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गयी। एनएफआर के कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे हुई दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं।
उन्होंने बताया कि अगरतला से आ रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के करीब रंगपानी के पास मालगाड़ी से टकरा गयी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जोरदार था कि कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन का वैगन हवा में लटक गया. सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। टक्कर के बाद सियालदह पूर्वी रेलवे ने रंगपानी स्टेशन पर एक हेल्प लाइन डेस्क स्थापित किया है।
वरिष्ठ टिकट कलेक्टर, राजू प्रसाद यादव ने कहा कि हमें अभी तक कोई कॉल नहीं आया है। दो महिलाएं पूछताछ करने आई थीं। यह घटना आज सुबह करीब 8:45 बजे न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन से आगे कटिहार रेलवे डिवीजन के रंगापानी इलाके में हुई। त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि अभी तक हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

