Tuesday, September 8, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाप्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने किया...

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाजीपुर – प्रेम प्रसंग में पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आला कत्ल के साथ प्रेमी संग पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा प्रेसकांफ्रेन्स के दौरान बताया कि गाजीपुर के  कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिऊरा बहादुरगंज के पास 2 जून को ईंट भट्ठे पर डबलू राम नाम के सख्स की गला रेत कर हत्या का पुलिस ने हत्या मामले में आज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी।

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिऊरा बहादुरगंज के पास राकेश यादव के ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी उषा के साथ डबलू राम पुत्र स्व चंद्रजीत राम निवासी इसहाकपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ हालपता ग्राम बस्ती बहरवार थाना हलधरपुर जनपद मऊ का रहने वाला था जो मजदूरी का काम करता था।

पुलिस के पूछताछ में मृतक की पत्नी उषा ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र कमला प्रसाद निवासी कन्हौरा खुर्द थाना बरेसर जनपद गाजीपुर से प्यार करती थी तथा उसी के साथ रहना चाहती थी। और उसने समूह से काफी पैसे लाखो रुपये उधार लिए थे जिसे वह चूकाना नही चाहती थी।

उसके प्रेमी ने उसे बताया कि समहू द्वारा लिये गये पैसे यदि पत्नी या पत्नी में किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो पैसा वापस नही करना पड़ता है। इसलिए दोनो ने मिलकर मृतक डब्लू राम की हत्या की योजना बनायी । जिससे डब्लू के मरने के बाद अभियुक्ता ऊषा उपरोक्त को समूह का लिया हुआ पैसा भी नही जमा करना पडेगा और पति के मरने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ आराम से रह सकती है ।

योजना अनुसार 2 जून 24 की रात्रि में दोनों ने मिलकर मृतक डब्लू राम की बघारी (हसिया) से हत्या कर झाडी में छुपा दिया था। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ईट भट्ठे के पास झाड़ियों से आलाकत्ल को बरामद किया गया दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !