Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर पालिका बोर्ड की बैठक का 14 सभासदों ने किया बहिष्कार

नगर पालिका बोर्ड की बैठक का 14 सभासदों ने किया बहिष्कार

नगर पालिका बोर्ड की बैठक का 14 सभासदों ने किया बहिष्कार

 

जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका बोर्ड की बैठक का 14 सभासदों ने शुक्रवार को बहिष्कार कर दिया। कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। 14 सभासदों ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक इओ को सौंपा।
नपा के सभागार कक्ष में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में मौजूद 24 सभासदों में 14 सभासदों ने गृहकर, लाइसेंस उपविधि सहित अन्य मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई और बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए। इसके बाद इओ ने कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया।14 सभासदों सचिन वर्मा, प्रमोद यादव, राकेश, सुरेंद्र, अंजनी गुप्ता सहित अन्य ने
इओ को पत्रक सौंप बताया कि बीते 18 फरवरी को बोर्ड की बैठक का पत्र मिला जिसमें कुल पांच एजेंडा विचारणीय है ।जिसमें अनुमानित बजट वित्तिय वर्ष 2025-26 भवन का वार्षिक मूल्य के आधार पर गृहकर, जलकर व जलनिकासी कर के निर्धारित दरों पर अनुमोदन तथा लाइसेंसी उपविधि लागू करने के विचार पर हम सदस्यों का कहना है कि एक ही साथ इतने बड़े गंभीर मुद्दों पर विचार करना संभव नहीं है। गृहकर वृद्धि तथा बजट वित्तीय वर्ष 25-26 भी एजेंडा में लाया गया जो पालिका अधिनियम के विपरीत है। इसलिए हम सदस्य बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते है। गृहकर वृद्धि व लाइसेंस उपविधि का जो नियम विरुद्ध गजट हुआ है, उसका खर्च इओ के तनख्वाह से काटकर टाउन फण्ड में जमा कराया जाय।चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि कोरम के अभाव में बोर्ड की बैठक स्थगित हुई है। वही बैठक में उमराव यादव, राहुल वर्मा, रोहित शर्मा, शमीम अंसारी, मोहन, एनाम राईनी सहित अन्य रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !