Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसात दिवासिय एनएसएस शिविर में स्वस्छ्ता सहित पौधरोपण का होगा कार्यक्रम

सात दिवासिय एनएसएस शिविर में स्वस्छ्ता सहित पौधरोपण का होगा कार्यक्रम

सात दिवासिय एनएसएस शिविर में स्वस्छ्ता सहित पौधरोपण का होगा कार्यक्रम

जमानियां (गाजीपुर) : संत रामनारायण राज किशोर शंकर महिला महाविद्यालय व राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ।छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान, राष्ट्रगान पेश किया गया। मुख्य अतिथि डॉ कुंदन पांडेय ने छात्राओं को अपने जीवन को आदर्श बनाने तथा समाज में अपनी सार्थक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी नीतू जायसवाल ने पूरे एक सप्ताह के कार्यक्रम को पढ़कर सबको सुनाया।वही डॉ राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ दयाशंकर सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि रामनारायण पांडेय ने स्वयं सेवकों से समाज के प्रति सेवा भाव रखने की अपील की तथा उन्होंने स्वयंसेवकों को अपना जीवन सार्थक बनाने के लिए कहा। प्राचार्य ने बताया कि शिविर 3 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 9 मार्च तक चलेगा l विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता , वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश यादव द्वारा किया गया l प्राचार्य ने बताया कि शिविर 3 मार्च से प्रारंभ होकर 9 मार्च तक चलेगा l विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता , वित्तीय साक्षरता, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता रैली, टीकाकरण, वृक्षारोपण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस मौके पर डॉ. दीपक कुमार, केके राय, आलोक कुमार राय,डॉ शशि लता श्रीवास्तव ,राम सिहासन सिंह,डॉ अजय कुमार सिंह, प्रबंधक उपेंद्र सिंह एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !