Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण कम व पृथ्वी की...

पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण कम व पृथ्वी की रक्षा करना हमारा दायित्व

गाज़ीपुर पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण कम व पृथ्वी की रक्षा करना हमारा दायित्व :- उपेन्द्र यादव

गाज़ीपुर- यूनाइटेड मीडिया की टीम ने महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य रागिनी श्रीवास्तव और उनके उपस्थित सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। जिस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि पौधरोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण को कम करने का संकल्प हर किसी को लेना चाहिए ,जिसमें नीरज यादव, उमेश कुशवाहा, डॉ. सिंहासन सिंह यादव, विश्व बंधु कमांडर, बंदना, रेनू, विद्यासागर और विकास यादव आदि ने सहभागिता निभाया।यूनाइटेड मीडिया के संस्थापक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि पेड़ पौधों के रहने से ही हमारा जीवन सुरक्षित होता है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

यूनाइटेड मीडिया की टीम ने रौजा स्थित पुलिस पिकेट के पास भी पौधारोपण किया। इस संबंध में सुरेन्द्र सिंह ने कहा की सुखद जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसका रक्षा करना हमारा दायित्व है। उपस्थित यातायात कर्मियों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, ऋषि प्रजापति, युवराज मेहता, बद्री यादव, छोटेलाल और सुरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !