Wednesday, July 15, 2026
Homeसम्पादकीयखनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल की करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी...

खनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल की करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी और 121 एकड़ भूमि व सभी भवनों को ईडी ने किया ज़ब्त।

खनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल की 4,440 करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी की 121 एकड़ भूमि और सभी भवनों हुए ज़ब्त।

लखनऊ -: सहारनपुर के खनन माफिया एवं पूर्व बसपा एमएलसी मोहम्मद इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है।जब्त की गई यूनिवर्सिटी की कीमत 4,440 करोड़ रुपये है राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय ने शुक्रवार को अवैध खनन के मामले में मोहम्मद इकबाल की यूनिवर्सिटी की 121 एकड़ भूमि और सभी भवनों को जब्त करने की कार्रवाई की है।

बता दें कि इकबाल बीते कई महीनों से फरार होकर दुबई में पनाह  लिए है। उसके खिलाफ देश भर की करीब एक दर्जन से ज्यादा एजेंसियां जांच कर रही हैं। ईडी के मुताबिक ग्लोकल यूनिवर्सिटी को अब्दुल वहीद एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए संचालित किया जा रहा था, जिसके नियंत्रण, प्रबंधन और संचालन मोहम्मद इकबाल और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

ईडी ने ईडी, करीब 10 वर्ष पूर्व मोहम्मद इकबाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी खनन घोटाले की एफ आई आर के आधार पर मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। यह मुकदमा सहारनपुर में खनन के पट्टों में हुई धांधली से जुड़ा था, जिसमें लीज होल्डर महमूद अली, दिलशाद, मोहम्मद इनाम, महबूब आलम (अब मृत), नसीम अहमद, अमित जैन, नरेंद्र कुमार जैन, विकास अग्रवाल, मोहम्मद इकबाल का बेटा मोहम्मद वाजिद, मुकेश जैन, नरेंद्र कुमार, पुनीत कुमार और कुछ अज्ञात सरकारी अधिकारियों को नामजद किया गया था। वर्तमान में यूनिवर्सिटी की भूमि और भवनों की बाजार कीमत 4,440 करोड़ रुपये है।

जांच में पता चला कि ट्रस्ट के जरिये करीब 500 करोड़ ग्लोकल यूनिवर्सिटी में निवेश किए गए ………… ट्रस्ट के जरिये काली कमाई यूनिवर्सिटी में खपाई मो. इकबाल ईडी जांच से पता चला कि सभी खनन फर्मों का स्वामित्व और संचालन इकबाल के पास था। अपनी और अपने करीबियों की कंपनियों के जरिये इकबाल ने करोड़ों का अवैध लेन-देन किया। बाद में इसे अब्दुल वहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया।

ईडी, लखनऊ द्वारा अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई।…..  जानकारी के अनुसार लखनऊ में ईडी का जोनल कार्यालय करीब 15 वर्ष पहले खोला गया था, जिसके बाद से विभिन्न मामलों में अब तक कुल 4200 करोड़ रुपये की संपत्तियो को ही जब्त किया जा सका है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !