जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीय गन्धुतालिक क्षेत्र के दाऊदपुर, ताजपुर व गायघाट आदि गावो में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी आह्वान पत्र का वितरण को नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतीनिधि मन्नू सिंह की अध्यक्ष्ता में किया गया।
फोटो– पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतीनिधि मन्नू सिंह की अध्यक्ष्ता में आह्वान पत्र संग नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव
इस दौरान कानपुर में हुए पुलिस हत्या कांण्ड को देखते हुए‚ विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव
ने कहा भाजपा सरकार में गुंडा व माफियाओं के बोल बाला है।
इस सरकार में आम आदमी तो दूर सरकार के लोंग भी सुरक्षित नही है। इस सरकार को उखाड़
फेंकने के लिए समाजवादियों ने कमर कस लिया है। और आने वाले समय मे जनता इनका
जबाब ठीक से देगी। वही मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस सरकार का गांव, गरीब
किसानों से कोई मतलब नही है और ये लोग सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे है। इस सरकार
में लूट, हत्या, अराजकता चरम सीमा पर है। इनकी करनी से आज किसान आत्महत्या करने
पर विवश हो गया है। इस दौरान श्यामनरायन सिंह बबलू, धर्मेन्द्र पाण्डे, छोटू यादव, मिथलेश
यादव, हरेन्द्र सिंह, अनिल यादव, दीपक तिवारी, शम्भू यादव, रामनगीना तिवारी, आनन्द यादव,
फल्गु राम आदि लोग मौजूद रहे।


