ज़मानिया खिजीरपुर अलीनगर में घर से कुछ दूरी 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या ।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिजीरपुर अलीनगर में घर से कुछ दूरी पर 22 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलते घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी समेत पुलिस अधिकारी पहुँच गये। शव को कब्जें में लेरक पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेंज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसर अली खान उर्फ टीपू उम्र करीब 22 पुत्र अब्दुल करीम खान ग्राम खिजीरपुर अलीनगर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर की, घर से कुछ दूरी पर गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। हत्या की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी विजय आन्नद शाहीं समेंत कई पुलिस अधिकारी समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गयें। जहाँ उन्होने घटना की जानकरी लिया गया। लेकिन हत्या कैसे हुई इसका पता नही चल पाया हैं।
वही घटना स्थल पर पहुॅचें क्षेत्राधिकारी द्वारा पूछताछ किये जाने पर मृतक के भाई अगर अली खान नें बताया गया कि हम सब परिवार के साथ खाना खाकर घर पर सोए थे। रात में मेरी मां ने देखा कि मेरा भाई अफसर खान उर्फ टीपू अपने बिस्तर पर नहीं है उसके बाद मेरी मां ने मुझे उठाया और सब लोग खोज रहे थे कि अचानक राहगीर नें घर पर आकर बताया गया कि रास्ते में किसी युवक का शव पड़ा है। घर से कुछ दूरी पर शव मिलने की सूचना मिलते ही हम लोंग घटना स्थल पर पहुँच गये जहाँ देखा गया कि
हमारा भाई अफसर खान उर्फ दीपू का मृत शरीर पड़ा है। इसके बाद गांव के सैकड़ो लोग की जमा हो गये।घर से कुछ दूरी पर शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। हत्या की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी विजय आन्नद शाहीं समेंत कई पुलिस अधिकारी और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
मुतक के परिजनो को लिस अधीक्षक रोहन प्रमोद कहाँ गया कि जलद से जल्द हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा। जिसके लिए तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

