Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइममामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट कर कर दिया आग के...

मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट कर कर दिया आग के हवाले पति ने दिया कोतवाली में कई लोगों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत।

मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट कर कर दिया आग के हवाले पति ने दिया कोतवाली में 7 लोगों के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत।

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मथारा गांव में बुधवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर महिला को आग में जलकर हत्या करने का किया प्रयास। महिला गंभीर रूप से झुलसी पति ने दी कोतवली में लिखित राहरीर।

फ़ोटो- मथारा गांव में बुधवार की सुबह मामूली विवाद को आग में झुलसी महिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बहादुर बनवासी घर के पास खाली पड़ी जमीन में चारपाई डाल कर सोया था और शौच करने के लिए गया तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसके चारपाई का बिछौना फेंक दिया। जिस पर पत्नी मीरा देवी ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिये।

जिसके बाद डायल 112 पुलिस को बुलाया गया लेकिन विपक्षीगण फरार हो गये। जिस पर पुलिस बैरन वापस लौट गई। बुधवार की सुबह   गांव के ही कुछ लोग लाठी डंडा लेकर घर में घुस गये और पत्नी मीरा  40 वर्ष पुत्री पूजा 18 वर्ष को मारने पीटने लगे। जिसके बाद मीरा को जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया और वहां से फरार हो गये।

जिसके बाद जलती हुई चीखते चिल्लाते मीरा बाहर निकली आस पास मौजूद लोगों नेआग को बुझाया और महिला को आनन फानन में प्राथमिक
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गाजीपुर रेफर कर दिया गया गई। पुलिस को घटना की सूचना देकर विवाहिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय ने बताया कि आपसी विवाद में मारपीट हुई है। जिसमें विवाहिता मीरा देवी को आग लगाने का तहरीर पति बहादुर बनवासी ने दिया है। जिस पर सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !