Friday, September 11, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरडिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन।

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक में जिला कार्यकारिणी का किया गया पुनर्गठन।

गाजीपुर:- डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित अवर अभियंता कक्ष में हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। एवं पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।जिसमें जितेंद्र कुमार यादव जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव जिला उपाध्यक्ष,विजय कुमार सिंह, जिला सचिव, अमरेंद्र चौहान वित्त सचिव, व आशीष खरवार संयुक्त सचिव पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किये गए। इस मौके पर जिला सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों के हितों के लिए संगठन हमेशा पूरी दृढ़ता के साथ काम करता रहेगा।

इस मौके पर निर्वाचन के लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश अध्यक्ष ई. साहब लाल सोनकर एवं वाराणसी मंडल संयोजक ई. शेखर शर्मा, मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता ई.जितेंद्र कुमार यादव एवं संचालन सर्वजीत कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में सभी सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !