भारतीय रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक ने किया गाजीपुर नवनिर्मित गंगा सेतु के विकास कार्यका निरीक्षण।
गाजीपुर – गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु के पश्चिम दिशा की तरफ हो रहें नवनिर्मित गंगा सेतु और रेलवे लाईन के चल रहे विकास कार्य की समीक्षा शनिवार को रेल मार्ग के विकास कार्य की आर० वी ०एन० एल ० ( रेल विकास निगम लिमिटेड) के मुख्य परियोजना प्रबंधक द्वारा किया गया।

जिस दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक चंद्रा व आर वी एन एल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार पहले चरण के चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा व सोनवल निर्माणाधीन स्टेशन के पास करीब एक किमी ताडीघाट दिलदारनगर लाइन के डिस्मेंटलिंग व मेगा ब्लाक के सिलसिले में एक दिन के प्रवास पर घाट स्टेशन पहुंचे ।
जहॉं उन्होंने कार्यदायी संस्था, इंजिनियरों से अब तक हुए कार्यो की जानकारी ली इस दौरान उन्हें प्रोजेक्टर व अन्य माध्यमों से प्रजेंटेशन दिया गया कि पूरे परियोजना का अब तक 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है । शेष 30 प्रतिशत कार्य एप्रोच वायडक,इलेक्ट्रिफिकेशन,सोनवल व घाट के पास बन रहा स्टेशन, मिट्टी फिलिंग ,रंगरोगन,आदि का काम शेष है।
इसमें से भी मिट्टी फिलिंग,दो स्टेशनों एप्रोच वायडक का करीब 75 प्रतिशत का हो चुका है । गेस्ट हाउस से सीधे उनका काफिला गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सडक पुल,मेदिनीपुर, सोनवल ,सुखदेवपुर, झिंगुरपट्टी देहात ,शहरी ,चकफैज आदि जगहों पर हो रहे कार्यो का भौतिक सत्यापन किया ।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को हिदायत दिया कि कार्यो में तेजी लाने के साथ ही इसकी पूरी बारिकी से मानिटरिंग की रिपोर्ट उन्हें दी जाए सोनवल स्टेशन के पास होने वाले डिस्मेंटलिंग के कार्यो व मेगा ब्लाक को लेकर उन्होंने गहन मंथन किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर एक जगहों पर मानक के अनुसार कार्य पर जोर दिया ,कहा इसमें कोई सझौता नहीं होगा ।
सुखदेवपुर के पास बनने वाले आर यू वी व रजागंज के पास बनने वाले ब्लाक हट स्टेशन को लेकर भी मातहतों से चर्चा किया । इस सम्बन्ध में सीपीएम विकास चंद्रा ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है ,वर्ष के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है ,ताडीघाट दिलदारनगर ब्रांच लाइन का डिस्मेंटलिंग काम जल्द शुरू होगा ।
इस अवसर पर एस पी सिंग्ला के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल,जीपीटी के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार,डीपीएम सुनिल सिंह,नोज थपलियाल, राकेश ,रितेश ,अजय राय ,विद्युत राव आ्इ मौजूद रहे।

