Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमजमीन कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट में आठ पर मुकदमा

जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर मारपीट में आठ पर मुकदमा

जमानियां (गाजीपुर) : महली गांव निवासी विकास दूबे ने कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षी पर मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने प्रकाश दूबे, दिनेश दूबे, कन्हैया दूबे, जयप्रकाश दूबे ,आदित्य दूबे ,नितेश दूबे व उषा देवी व प्रेमकुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर में बताया कि विपक्षी आबादी की जमीन में कब्जा करने की नीयत से 24 मार्च आकर कब्जा करने लगे। कब्जा करने को लेकर विरोध
किया तो विपक्षीगण मारपीट व गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगे और बाद में ईट पत्थर चलाकर व लोहे की राड चलाकर मारने लगे अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर में गया तो बाहर से ईंट
पत्थर फेंकने लगे और घर में घुसकर कुछ महत्वपूर्ण समान के साथ तोड़ फोड़ भी किये। जिसमें मुझे हमारे पिता व सुरेश दूबे को चोटें आई हैं।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !