शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में आठ माह से फरार चल रहा प्रतापगढ़ के कुसुम अस्पताल रोड सिविल लाइंस कटरा मेन रोड निवासी अभियुक्त राकेश दुबे के खिलाफ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार की तहरीर पर गुरुवार को मुकदमा दर्ज हुआ।इससे पूर्व में भी अभियुक्त के खिलाफ महिला के तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज है।उप निरीक्षक ने तहरीर देकर बताया कि पूर्व के दर्ज मुकदमें में अभियुक्त राकेश दुबे द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना किया गया।अभियुक्त 28 अगस्त 24 से फरार चल रहा हैं जो अब तक न गिरफ्तार किया जा सका और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इनकी गिरफ्तारी हेतु
अभियुक्त के घर तथा मिलने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया किंतु नहीं मिला।जिसके संबंध में न्यायालय से एनबीडब्ल्यू प्राप्त हुआ।अभियुक्त के न मिलने पर एनबीडब्ल्यू का तामिला नहीं कियी जा सका। जिसके पश्चात नोटिस चस्पा कर मुनादी भी कराया गया।
फिर भी अभियुक्त न तो गिरफ्तार किया जा सका और न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहा है।

