गेंहूँ की कटाई तक 6 घँटा बंद रहेगी ग्रामीण क्षेत्र की विधुत आपूर्ति
दिलदारनगर(गाजीपुर) : विधुत तारों से शार्ट सर्किट होने से गेंहूँ की फसल में अगलगी की घटना को रोकने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत की कटौती होगी।क्योंकि बिजली के शॉर्ट सर्किट की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान होता है। खड़ी गेहूं की फसल में हवा के कारण शार्ट सर्किट से आग लग जाता है।अवर अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी ताकि गेंहूँ के खेत में अगलगी की घटना न हो।विधुत आपूर्ति किसानों के गेहूं की फसल की कटाई पूरी नहीं होने तक रहेगी।