थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर करें निस्तारित- एसडीम अभिषेक कुमार
जमानियां । कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 2 में से महज 1 मामले का ही समाधान मौके पर हो पाया। शेष एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया।थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए एसडीम अभिषेक कुमार द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए वही थाना समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी द्वारा सक्षम कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके इस मौके पर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,राम कुमार दुबे,राजकुमार यादव व राजस्व विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे।

