Thursday, July 16, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी...

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने द्वारा निकाली गयी धन्यवाद यात्रा।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने द्वारा निकाली गयी धन्यवाद यात्रा।

जनता के समर्थन का ऋण चुकाएगी कांग्रेस – – – सुनील राम 

उत्तर प्रदेश को एक नया दिशा देने के लिए देवतुल्य जनता का आभार – – – डॉ जनक कुशवाहा

जमानिया -: जमानिया विधानसभा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार जमानिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने लोकसभा चुनावी में विजयश्री दिलाने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाला गया।कार्यक्रम की शुरुआत यह विजय यात्रा जमानिया के पांडे मोड से शुरू होकर के रामलीला मैदान से होते हुए नगर पालिका परिषद परिसर स्थित में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके समाप्त किया गया। धन्यवाद यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए आम जनता को धन्यवाद दे रहे थे साथ ही साथ उनसे मिल करके इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद अर्पित किये।

धन्यवाद यात्रा के दौरान मतदाताओं से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आप सभी लोगों ने जिस उत्साह के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को उत्साह के साथ जिताया आपका कांग्रेस पार्टी सदैव ऋणी रहेगी और आपके ऋण के चूकता कांग्रेस अपना सर्व कुछ निछावर करके चुकाएंगी भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और प्रदेश से जनता ऊब चुकी थी और एक मजबूत विपक्ष दी है जो आपके हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं मुहम्मदाबाद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि देव तुले जनता ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा दी है और इस नई दिशा देने के लिए आपका तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं और आपके हर सुख दुख में कांग्रेस पार्टी आपके साथ है आपकी लड़ाई लड़ने के लिए हमारे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता दृण संकल्पित है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमानिया के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि पूरे जमानिया विधानसभा का मैं सदैव आभारी रहूंगा और यह ऋण उतारने के लिए आपके लिए संघर्ष करते हुए जान की बाजी लगा देंगे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश के पूर्व सचिव शमशाद अहमद ने कहा कि मेरा जीवन संघर्षों से शुरू हुआ है और यह संघर्ष जमानिया विधानसभा के देवतुल्य जनता के लिए सदैव कायम रहेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रिका सिंह विनोद सिंह अखिलेश यादव देवेंद्र सिंह श्याम नारायण कुशवाहा यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कुंदन खरवार मनोज कुशवाहा नसीम अहमद संतोष गुप्ता मक्खन वर्मा गायत्री गुप्ता करुणा निधि राय जावेद फ़ैयान जिशान जलाली, इजमाम हक, आशीर अहमद, दिपक सिंह उर्फ दिपू, दिनेश श्रीवास्तव, रविकांत मौर्य,राजेन्द्र कुशवाहा, श्यामनरायण कुशवाहा, तसउवर अंसारी, युसुफ बशर, कामता सिंह, कमला यादव, सत्यम प्रमोद कुशवाहा

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !