नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधान मंत्री की शपथ ,महात्मा गांधी और अटल जी की समाधि पर दी श्रद्धांजलि।
लखनऊ-नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधान मंत्री की शपथ लेने के साथ भारत वर्ष में फिर से एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।
जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी और अटल जी की समाधि स्थल पहुंचे:शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे, पंडित नेहरू के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे वहीं नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दिन की शुरुआत राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर की। वे यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि सदैव अटल और फिर नेशनल वॉर मेमोरियल गये
वे यहां से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इसके बाद PM ने वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया। वे आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे।
शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।
देश में 1990 के दशक से गठबंधन की राजनीति चल रही थी। इस चलन को मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में पूर्ण बहुमत हासिल करके तोड़ा था। हालांकि, 2024 में भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई और बहुमत के लिए उसे अपने सहयोगी दलों की जरूरत पड़ी।
7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में NDA नेताओं ने मोदी को अपना नेता चुन लिया। अब शपथ का इंतजार है। समारोह में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर 7 पड़ोसी देशों- श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे।
TDP नेता ने एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद मिलने की जानकारी दी TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिलना लगभग कंफर्म हो गया है। पार्टी के नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट में बताया कि TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है। TDP कोटे से तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे। जयदेव गल्ला ने दोनों के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
राम मोहन नायडू (बाएं) NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री और पी चन्द्रशेखर (दाएं) राज्य मंत्री होंगे। जयदेव गल्ला ने दोनों नेताओं के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। राम मोहन नायडू (बाएं) NDA सरकार में कैबिनेट मंत्री और पी चन्द्रशेखर (दाएं) राज्य मंत्री होंगे। जयदेव गल्ला ने दोनों नेताओं के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है।
मोदी 11.30 बजे संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे, इन नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा की आज अपने आवास पर सहयोगी दलों के नेताओं और संभावित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी, HAM पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल मंत्री बनेंगी।
अमित शाह ने शनिवार (8 जून) की देर रात गठबंधन दलों के नेताओं को बुला कर मंत्री बनने की जानकारी दी है। इनके अलावा LJP(R) अध्यक्ष और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
ललन सिंह JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष है और इस बार मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। वहीं, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया था।
कैबिनेट में यूपी-राजस्थान और गुजरात की हिस्सेदारी घटेगी, आंध्र-बिहार का कद बढ़ेगा रविवार को होने वाले समारोह में मोदी के साथ तीन दर्जन अन्य सांसद भी शपथ ले सकते हैं। इसमें सहयोगी दलाें की भी बड़ी हिस्सेदारी होगी। शपथ लेने वालों में युवा अधिक हो सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह से मुलाकात में मोदी ने इस पर चर्चा की थी। मोदी ने कहा कि अनुभवी कैबिनेट मंत्रियों के साथ युवाओं को सहयोगी मंत्री के रूप में जगह देने पर सोचना चाहिए।
कैबिनेट में यूपी-राजस्थान और गुजरात की हिस्सेदारी घटेगी, आंध्र-बिहार का कद बढ़ेगा लोकसभा चुनाव के नतीजों की झलक मंत्रिमंडल के गठन में भी साफ तौर पर दिखाई देगी। कुछ राज्याें की हिस्सेदारी बढ़ सकती है, कुछ की घट सकती है
उत्तर प्रदेश: मोदी 2.0 में सबसे अधिक 64 सीटों का योगदान करने वाले यूपी से इस बार 33 सांसद ही चुनकर आए हैं। यहां से केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 मंत्री थे। इसमें कमी तय है। इस बार यह संख्या 7 पर आ सकती है। इसमें रालोद के जयंत चौधरी का नाम हो सकता है।
बिहार: यहां की कुल 39 सीटों में इस बार 12 भाजपा और 12 जदयू को मिली हैं। पिछली कैबिनेट में यहां से भाजपा के 4 मंत्री थे। इस बार जदयू को एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दे सकते हैं। भाजपा के 2 मंत्री हो सकते हैं।
आंध्र प्रदेश: यहां भाजपा ने 3 और सहयोगी TDP ने 16 सीटें जीती हैं। पिछली बार भाजपा 0 और TDP सिर्फ 3 सीटों पर थी। पिछली कैबिनेट में आंध्र से कोई भी मंत्री नहीं था। यहां से भाजपा एक को मंत्री बना सकती है। NDA में भाजपा के बाद दूसरी बड़ी पार्टी होने के नाते TDP को इस बार कैबिनेट में 4 बर्थ मिल सकती हैं।
राजस्थान: पिछली बार सभी 25 सीटें देने वाले इस राज्य में इस बार 14 सीटें ही मिली हैं। इसकी भी कैबिनेट में हिस्सेदारी कम होगी। यहां विधानसभा चुनाव में अभी साढ़े चार साल हैं। पहले यहां 4 मंत्री थे, इनकी संख्या घट सकती है।
ओडिशा: यहां भाजपा ने विधानसभा में 24 साल से जमी नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंका और 21 में से 20 लोकसभा सीटें हासिल कीं। इसलिए, ओडिशा को मंत्रिमंडल में रिवार्ड मिल सकता है। अगर धर्मेंद्र प्रधान को मंत्री नहीं बनाया जाता है तो फिर उन्हें ओडिशा में सीएम बनाया जा सकता है।
मध्य प्रदेश: सभी 29 सीटें भाजपा की झोली में डालने वाले इस राज्य का हिस्सा कायम रह सकता है। पिछली सरकार में यहां से 2 मंत्री बनाए गए थे। गुजरात: गठबंधन धर्म निभाने के लिए गुजरात को भी कुर्बानी देनी पड़ सकती है। हालांकि, यहां 26 में से 25 सीटें भाजपा ने जीती हैं। 2019 में यहां से 6 मंत्री थे, दो घटाए जा सकते हैं।
हरियाणा-महाराष्ट्र: यहां भाजपा को नुकसान हुआ है, फिर भी केंद्र में मौजूदगी कायम रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा में 2 मंत्रियों की संख्या कायम रह सकती है। महाराष्ट्र में 5 मंत्री थे, संख्या बनी रह सकती है।
शाह, शिवराज या राजनाथ में किसी को भाजपा अध्यक्ष बनाने की चर्चा कैबिनेट को लेकर चर्चा है कि अगर अमित शाह, शिवराज सिंह और राजनाथ जैसे नेताओं में कोई कैबिनेट में शामिल नहीं हुआ तो इनमें से कोई भाजपा अध्यक्ष बन सकता है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कोटे से सर्वानंद सोनोवाल, विप्लव देव, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, अनिल बलूनी, हेमा मालिनी, गजेंद्र शेखावत, मनसुख मांडविया, सीआर पाटिल, सुरेश गोपी, डी.पुरंदेश्वरी, सरोज पांडे, संबित पात्रा आदि मंत्री बन सकते हैं।
शपथ ग्रहण में सफाईकर्मी-लोको पायलट सहित 8000 मेहमानों को न्योता मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 7 विदेशी नेताओं सहित 8,000 से ज्यादा लोगों को न्योता भेजा गया है। इसमें अलग-अलग प्रोफेशन के लोग और सांस्कृतिक कलाकार शामिल हैं।
मोदी ने सफाईकर्मियों, ट्रांसजेंडर और नए संसद भवन में काम करने वालें श्रमिकों को भी न्योता दिया है। देश की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव को भी खास निमंत्रण भेजा गया है। वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट एएसपी तिर्की को भी न्योता भेजा गया है। वे 34 साल से सेवा में हैं।
सुरेखा शंकर यादव उर्फ सुरेखा रामचन्द्र भोसले 1988 में भारत की पहली महिला लोको पायलट बनी थीं।
सुरेखा शंकर यादव उर्फ सुरेखा रामचन्द्र भोसले 1988 में भारत की पहली महिला लोको पायलट बनी थीं।
मोदी ने पिछले 24 साल में 6 बार शपथ ली, 4 बार सीएम और 2 बार पीएम बने पिछले 24 साल में 6 बार शपथ ले चुके हैं। इसमें उन्होंने 4 बार सीएम और 2 बार पीएम पद की शपथ ली। 2024 में मोदी 7वीं बार शपथ लेंगे। वे पहली बार चुनाव नतीजे आने के 5 दिनों के अंदर शपथ ग्रहण करेंगे। 2001 में गुजरात का सीएम बनने से लेकर 2019 में दूसरी बार पीएम बनने तक उन्होंने हर बार 6 से 10 दिनों में ही शपथ ग्रहण की है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पुजारी रहे काशी के आचार्य सुनील दीक्षित ने बताया कि शाम 7:15 बजे मोदी के शपथ ग्रहण के समय पुनर्वसु नक्षत्र और वृद्धि योग है। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं, होरा भी बृहस्पति की है।

